फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में भाजपा नेता के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका गुप्तांग तक काट दिया गया। सोमवार की सुबह युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा के छोटे भाई दिलीप शर्मा (42) पुत्र रामप्रकाश शर्मा अपनी पत्नी आरती देवी एवं सात वर्ष की बेटी लक्ष्मीदेवी के साथ रहते थे। चूड़ी कारखाने में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
अनिल शर्मा ने बताया कि दिलीप रविवार को रात 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन की। सुबह सात बजे उनका शव रेलवे लाइन किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली।