आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की कैलाश कुंज कॉलोनी में शनिवार को सुबह टेंट गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन ने गोदाम के पास रहने वाले एक परिवार के लोगों पर रंजिशन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। लोगों ने शक में उनके घर पर पथराव कर दिया। कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।