फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शादी के चार दिन बाद युवक की मौत, हलवाई को छोड़कर लौट रहा था घर, अज्ञात वाहन ने रौंदा

Wed, 23 Feb 2022 07:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में मंगलवार रात को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। वह हलवाई को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
बालकराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को गांव पीथेपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शादी 18 फरवरी को हुई थी। वह हलवाई को छोड़कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह निवासी बालकराम (24) का विवाह 18 फरवरी को अंजली के साथ हुआ था। 19 फरवरी को अंजली विदा होकर ससुराल आई थी। 23 फरवरी को उसे ससुराल से विदा होकर मायके जाना था। इसलिए उसकी विदाई के लिए तैयारियां चल रहीं थी। 

हलवाई को छोड़ने गया था युवक 

पकवान आदि बनवाने के लिए परिजन ने 22 फरवरी को हलवाई लगवाया था। मंगलवार रात को बालकराम बाइक से हलवाई को गांव धनुपुरा छोड़कर गांव लौट रहा था। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव पीथेपुर के समीप पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजन को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मृतक के चाचा राजेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनियंत्रित वाहन ने जीजा-साले के रौंदा, साले की मौत 

शिकोहाबाद जाने के लिए मुस्तफाबाद के समीप वाहन का इंतजार कर रहे जीजा और साले को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। एका थाना क्षेत्र के गांव पैढ़त निवासी धर्मवीर (40) अपने बहनोई जयवीर सिंह निवासी गांव जेड़ा थाना एका के साथ शिकोहाबाद जाने को मुस्तफाबाद चौराहा के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। 

इसी बीच एक अनियंत्रित वाहन ने जीजा साले को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयवीर सिंह घायल हो गया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके एकत्रित हो गए। एका थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जयवीर को अस्पताल भेजने के साथ ही धर्मवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें