फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बाइक सहित नहर में गिरने से युवक की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

Sat, 01 Aug 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नहर में युवक को ढूढ़ते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र में बाइक सहित दो युवक नहर में गिर गए। इनमें एक युवक को बाइक सहित सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की नहर में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ। कुर्रा थाना क्षेत्र के देवपुरा निवासी अलिकेश उर्फ गुड्डू 22 वर्ष पुत्र रामपाल यादव और राघव 23 पुत्र सरनाम यादव मोटरसाइकिल से कुर्रा सामान लेने गए थे। 


वापस आते समय हुआ हादसा

वापस आते समय गांव मानपुर रजवाह (नहर) के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक बाइक सहित नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद गांव मानपुर के ग्रामीणों ने मामले की सूचना इंस्पेक्टर रमाकर यादव को दे दी, जिस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने रजवाह में रस्से डालकर दोनों युवकों की तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद राघव को बाइक सहित नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन अलिकेश उर्फ गुड्डू का कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह नहर में दोबारा तलाश शुरू की गई। सुबह सात बजे मानपुर पुलिया के पास गुड्डू की लाश मिली। 

मृतक की एक माह पूर्व हुई थी शादी

अलिकेश उर्फ गुड्डू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गुड्डू गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। 20 जून को शादी की वजह से अपने घर आया था। 29 जून को गुड्डू की शादी इटावा जिले के गांव गुबरिया में सोनी से हुई थी।

पत्नी सोनी भी राखी के त्योहार होने के चलते अपने मायके गई थी। पति की मौत की जानकारी पाकर राखी के त्योहार से पहले ही उसे अपनी ससुराल आना पड़ा। सोनी का रो-रोकर बुराहाल था। मां और बाप जवान बेटे की मौत को सहन नहीं कर पा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें