उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि युवक शराब ठेके पर काम करता था और शराब पीने का आदी थी। गांव में चर्चा है कि युवक ने पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब का सेवन किया था।
घटना मारहरा थाना के गांव खकरई की है। यहां सोमवार तड़के 35 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ भीम प्रकाश पुत्र तुरसी सिंह जाटव की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को भीम प्रकाश शराब पीकर घर आया था। इसके बाद सो गया। तड़के करीब चार बजे वह मृत मिला।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव खकरई में प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का बांटी जा रही है। भीम सिंह ने भी उसी शराब का सेवन किया था।