फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसई अरेला में बाइक फिसलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा-पिढ़ाैरा मार्ग पर बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात स्याहीपुरा-पिढ़ाैरा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिव सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम पुरैनी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई। बताया गया है कि मृतक गजौरा, गोपालपुरा क्षेत्र में ईंट पथाई का कार्य करता था। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें