फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना ब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा

Sun, 28 Nov 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में काम पर जा रहे 24 वर्षीय युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना ब्रिज स्थित आरपीएफ थाने के पास पैदल जा रहे मजदूर को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोती महल निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रिंकू रविवार सुबह नौ बजे घर से मजदूरी करने बेलनगंज जाने की कहकर निकला था। आरपीएफ थाने के पास एक ट्रक माल गोदाम से पुल की तरफ आ रहा था। ट्रक ने रिंकू को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। लोगों ने हंगामा किया। 
उनका कहना था कि नो एंट्री में ट्रक चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रक हादसे के बाद गोदाम में घुस गया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया। ट्रक की भी तलाश की, लेकिन मिला नहीं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
पूरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने लिखा है कि ट्रकों का ठेकेदार चरनजीत है। उसने हादसे के बाद ट्रक सहित अन्य चालकों को भी भगा दिया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खंदौली के युवक की हुई थी बस की टक्कर से मौत
हाथरस रोड पर ओपी कोल्ड स्टोरेज के सामने महानगर बस की टक्कर से मरे युवक की रविवार को शिनाख्त हो गई। वह खंदौली के गांव उस्मानपुर का रहने वाला सतवीर (42) था। ओपी कोल्ड स्टोरेज के सामने फैक्टरी में काम करता था।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सतवीर 26 नवंबर को फैक्टरी आया था। शाम को सवा आठ बजे फैक्टरी से घर जाने के लिए निकला था। हाथरस रोड पर टेंपो का इंतजार कर रहा था। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। इस मामले में मृतक के भाई हरवीर ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें