फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर 30 मिनट लटका रहा बाइक सवार, नीचे गिरने से मौत

Sun, 28 Nov 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार युवक गलती से फ्लाईओवर पर चला गया। उसकी बाइक नीचे गिर गया। वह लोहे के जाल में फंस गया। करीब 30 मिनट तक लटका रहा। इसके बाद नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा शव और क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे के निर्माणाधीन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर रविवार शाम को बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक बाइक पर खंदारी से रामबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह बाइक सहित पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हाथरस जिले का रहने वाला था।

विज्ञापन


आईएसबीटी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जाने वाला रास्ता तैयार हो गया है, जबकि सिकंदरा से भगवान टॉकीज जाने वाले मार्ग के बीच में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मगर, बाइक सवार युवक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ गया।

करीब तीन मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरा
जहां पर फ्लाईओवर का जाल बिछाया गया था, युवक वहां तक पहुंच गया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया। बाइक करीब तीन मंजिला नीचे आ गिरी। फ्लाईओवर बनाने के लिए लगे लोहे के जाल में युवक तकरीबन 30 मिनट तक लटका रहा। इसके बाद जमीन पर गिरा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मृतक हाथरस का रहने वाला है। बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर ही पहचान हो सकेगी। युवक निर्माणाधीन फ्लाईओवर की लेन पर चला गया था। बीच में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। वो इसी के नीचे आकर गिर गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें