मैनपुरी के अजीतगंज क्षेत्र में गैस सिलिंडर में लगी आग से घबराए युवक ने सिलिंडर कुएं में फेंक दिया। कुछ देर बाद युवक सिलिंडर को निकालने के लिए कुएं में उतरा तो जहरीली गैस का शिकार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर हवेली निवासी पवन कुमार (40) के घर में शनिवार की दोपहर पांच लीटर के सिलिंडर पर खाना बन रहा था। गैस रिसाव के चलते सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
घर में आग न फैल जाए इसको लेकर पवन ने आग लगे सिलिंडर को घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया। आग बुझते ही पवन कुएं में सीढ़ी लगाकर सिलिंडर निकालने के लिए उतर गया। कुआं में बन रही गैस से युवक की मौत हो गई।