फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल देखते-देखते बिगड़ी हालत, अस्पताल तक पहुंचते युवक की गई जान

Fri, 28 Jun 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विनय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोदला (थाना जगदीशपुरा) स्थित शारदा विहार में बुधवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, वह अपने बेड पर मोबाइल चला रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह कांपने लगा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शारदा विहार, नई आबादी, बोदला निवासी विनय (19) पुत्र ओमप्रकाश जूता कारखाना में काम करता था। बुधवार रात 9:30 विनय कारखाना से काम करके घर आया। उसने परिजनों के साथ खाना खाया। 10:30 बजे बेड पर मोबाइल लेकर लेट गया।

वह मोबाइल चला रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह कांपने लगा। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया। मगर, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक से आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विनय पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां बैजंती देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। विनय की मौत से परिवार सदमे में है। परिजन एक ही बात कह रहे हैं कि विनय की कभी तबीयत खराब नहीं हुई। अचानक उसे ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई। 

परिजनों ने विनय के मोबाइल की जांच पड़ताल की। मगर, उसमें स्क्रीन लॉक लग गया। इस कारण मोबाइल को खोला नहीं जा सका। इससे पता चल जाता कि विनय क्या देख रहा था? अब परिजन मोबाइल एक्सपर्ट की मदद से लॉक खुलवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें