फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रात को होटल के कमरे में ठहरा युवक, सुबह फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Tue, 06 Sep 2022 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मोहल्ला नई आबादी निवासी युवक रात को 10 बजे होटल में पहुंचा। उसने कमरा बुक कराया। सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने जंगले से झांककर देखा तो फंदे से शव लटका था। 
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के महावीर नगर स्थित गोल्डन टावर होटल में मंगलवार को युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन

 
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी आकाश (22) रात करीब साढ़े नौ बजे गोल्डन टावर होटल पहुंचा था। रुकने के लिए कमरा बुक करने को उसने आधार कार्ड भी मोबाइल से होटल कर्मचारी को दिखाया था। होटल कर्मचारी ने कमरा देने से मना किया तो युवक ने बताया कि उसके परिजन रिश्तेदारी में गए हैं। वह एक रात ही रुकेगा। इस पर होटल कर्मचारी ने उसे कमरा दे दिया। 

सुबह करीब 10 बजे तक आकाश कमरे से बाहर नहीं आया। कर्मचारियों ने कमरे के बाहर से उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। होटल कर्मचारियों ने कमरे की लाइट भी काट दी। इसके बाद भी कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। 

विज्ञापन

अंदर से बंद था दरवाजा 

होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो जंगले से झांककर देखा। युवक का शव फंदे पर लटका था। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को फंदे से उतारा। 

जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले आई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण बीपी सिंह का कहना है कि युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला था। उसने आत्महत्या क्यों की। इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। 

दो दिन से घर नहीं गया था युवक

मृतक के परिजनों ने बताया कि आकाश दो दिन से घर नहीं गया था। रविवार रात वह करबला निवासी अपने मामा के यहां रुका था। आकाश करबला में मोबाइल रिपेरिंग की दुकान करता है। वह होटल में क्यों रुका, इस बारे में परिजन नहीं बता सके। 
विज्ञापन

दीपावली के बाद होनी थी शादी

आकाश की शादी परिवार ने फर्रुखाबाद निवासी एक युवती से तय कर दी थी। परिजन ने बताया कि दीपावली बाद आकाश की शादी होनी थी। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। इससे पहले ही उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

युवक के मोबाइल की होगी जांच 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जहां पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि युवक ने आखिरी कॉल किसको की या फिर किसी से वीडियो कॉल पर बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें