फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से 10 लाख के जेवर गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 06 Sep 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के लोहामंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के लॉकर से ग्राहक के 10 रुपये के जेवरात चोरी हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के लॉकर से 10 लाख के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। पता तब चला जब लॉकर धारक पत्नी का नाम बढ़वाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शक कर्मचारी और मैनेजर पर जताया गया है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट निवासी वेद प्रकाश जैन (82) एमईएस के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, शाखा लोहामंडी में लॉकर संख्या सीसी 189 आवंटित था। वो 17 अगस्त को पत्नी ममता के साथ बैंक गए थे। उन्हें लॉकर में पत्नी का नाम जुड़वाना था। नाम जोड़ने के बाद कर्मचारी रमा ने लॉकर के संचालन की सलाह दी। तब वह लॉकर खोलने पहुंचे। 

टूटी थी लॉकर की पत्ती

कर्मचारी व उनकी चाबी लगाने के बाद भी लॉकर नहीं खुला। बाद में कर्मचारी ने बताया कि लॉकर पहले से खुला है। उन्होंने बैंक मैनेजर को जानकारी दी। बैंक मैनेजर कहीं चले गए। इस बीच उन्होंने बेटे पंकज को बुला लिया। दोपहर में तीन बजे मैनेजर के लौटने पर लॉकर फिर से देखा। 

बैंक मैनेजर और ग्राहक की चाबी लगाने पर भी लॉकर नहीं खुला। बाद में एक कर्मचारी ने लॉकर की पत्ती उखड़ी होने की जानकारी दी। पत्ती दबाने पर लॉक रखुल गया। वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि लॉकर में उन्होंने पुश्तैनी जेवर रखे थे। कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं। लॉकर से जेवर गायब थे। 

आठ महीने पहले खोला था लॉकर

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने यह लॉकर अगस्त 2021 में लिया था। इससे पहले उनका लॉकर 22 साल से ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में था। बैंकों के समायोजन के बाद पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर लिया। वह आखिरी बार लॉकर को 11 दिसंबर 2021 को संचालित करके गए थे। तब जेवरात थे। 

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बैंक  के लॉकर से जेवर गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शक में कर्मचारी और मैनेजर को नामजद किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उधर, बैंक प्रबंधन का कहना है कि विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में पहले भी लॉकर टूट चुके

पूर्व में भी बैंक के लॉकर टूट चुके हैं। थाना नाई की मंडी क्षेत्र स्थित एक बैंक के तीन लॉकर टूटे मिले थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी एक अन्य बैंक में लॉकर से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आ चुका है।

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

  • लॉकर में रखे सामान की लिस्ट बना लेनी चाहिए।
  • सामान रखने और निकालने की जानकारी अपडेट करते रहें।
  • साल में कम से कम दो बार लॉकर को जरूर चेक करें।
  • लॉकर से गायब होने वाले सामान का पता लिस्ट से चल जाएगा।
  • सालों से लॉकर नहीं खुलने पर बैंक ग्राहक को नोटिस भेजकर जानकारी देता है।
  • लॉकर में रखे जेवरात और नकदी का बीमा नहीं होता।
  • लॉकर एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए, इसकी कॉपी अपने पास रखें।
  • लॉकर के लिए बैंक फीस लेता है, इसे समय से जमा करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें