फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पागल: सगाई समारोह में युवक का हंगामा, बदनाम करने की दी धमकी; टूट गया लड़की का रिश्ता

Sat, 09 May 2026 10:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आंबेडकर पार्क में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। आरोपी ने वहां आकर हंगामा किया। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ कभी कोई फोटो नहीं खिंचवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एकतरफा प्यार पर युवक ने युवती के सगाई समारोह में हंगामा किया। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि ग्यासपुरा निवासी अंकित बुरी नजर रखता है। उसने कई बार विरोध किया और परिजन ने अंकित के घर पर जाकर शिकायत की। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह बदनाम कर देगा। 12 अप्रैल को बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। आरोपी ने वहां आकर हंगामा किया। 

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ कभी कोई फोटो नहीं खिंचवाया। वह फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवक और उसके भाई रोहित और पिंकू भी धमका रहे हैं। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें