फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, माैत से पहले यूट्यूब पर देखा आत्महत्या का तरीका; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Nov 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिवारीजन वसीम को फोन करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका था। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे की धोबी गली में किराये के मकान में रह रहे रामपुर के युवक का शव फंदे से लटकता मिला। युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व यूट्यूब पर आत्महत्या के तरीके, दर्द का अनुभव, समय आदि के संबंध में सर्च भी किया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामपुर के थाना टांडा के ग्राम हमीरपुर निवासी वसीम (23) पुत्र नाजिम के मोहल्ला धोबी गली में अपने भाई एवं एक अन्य व्यक्ति साथ कई महीने से किराये के मकान में रहकर दांत बनाने का काम करता था। कुछ दिन पहले साथी चले गए थे। शुक्रवार को वह घर पर अकेला ही था। 

पूरे दिन उसके परिवारीजन वसीम को फोन करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।इस पर घरवालों ने मकान मालिक को संपर्क किया। मकान मालिक ने जाकर देखा तो वसीम का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख मकान मालिक भी सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने वसीम के शव को फंदे से उतरवाया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे से लटकने से पहले यूट्यूब पर फांसी लगाने के तरीके दर्द, कितना समय लगता है आदि सर्च किया था। मृतक के फोन को लेकर सीडीआर हासिल कर जांच की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस खुदखुशी के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें