फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शादी के एक महीने बाद पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 17 Jan 2021 08:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • थाना हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर का मामला
  • 12 दिसंबर 2020 को हुई थी युवक की शादी
  • पुलिस ने कहा- गृहक्लेश में उठाया कदम
विज्ञापन
कृष्णा शर्मा और प्राची (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत के पुष्प नगर में शुक्रवार रात को फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी को एक माह ही हुआ था। पत्नी दूसरे कमरे में बैठी थी। तभी पति ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश में आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से शीतला गली, एमएम गेट निवासी कृष्णा शर्मा (30) पुत्र नंद किशोर शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का कार्य करता था। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि कृष्णा ने 12 दिसंबर 2020 को इटावा स्थित नेताजी का चौक निवासी प्राची से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 

पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था युवक
दोनों ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुष्प विहार में किराये के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी अपने भाई के यहां चली गई। रात में कृष्णा ने जयपुर में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया। उसने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर उन्होंने मना किया। मगर, वह मानने को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जीजा ने कृष्णा को बातों में लगाए रखा। उधर, उसकी पत्नी को फोन करके बता दिया। प्राची घर पहुंची तो पति-पत्नी में फिर से कहासुनी हो गई। उसने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया। प्राची दूसरे कमरे में बैठ गई। काफी देर बाद भी कृष्णा बाहर नहीं आया तो कमरे में जाकर देखा। 

पति का शव फांसी पर लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया। इस पर लोग आ गए। उनकी मदद से पति को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि युवक ने कुछ दिन पहले हाथ की नस काट ली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें