आगरा के बाह के बासौनी के पुरा चुन्नीलाल गांव में राजकुमार (21) ने घरेलू कलह फंदे से लटककर जान दे दी। 11 महीने पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। सुहाग उजड़ने पर सुधबुध खोई पत्नी का कहना था कि घरेलू कलह में उसका सुहाग उजड़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लव मैरिज के बाद शुरू हुआ विवाद
जून 2022 में राजकुमार ने खेड़ा राठौर के खजुरियन पुरा गांव की संध्या के साथ लव मैरिज की थी। इससे घर पर आए दिन विवाद होता था। महाराष्ट्र में काम करने वाला राजकुमार कुछ दिन पहले ही घर पर आया था। शनिवार की सुबह घर में ही फंदे से उसका शव लटकता मिला। यह देख पत्नी संध्या चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा।