फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्यार में मिला धोखा तो युवक ने गोली मारकर दे दी जान

Thu, 21 Jan 2021 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बुआ को फोन पर बताया था- प्रेमिका ने धोखा दिया है, अब वह जीना नहीं चाहता  
विज्ञापन
विशाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्यासपुरा में मंगलवार रात को घर के पास एक युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। जांच में पता चला है कि युवती से ही अनबन होने से वह तनाव में था। अपनी बुआ को फोन पर बताया था कि उसे धोखा मिला है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।   

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि मंगलवार रात को तकरीबन 12 बजे ग्यासपुरा के पास से पीआरवी निकलकर जा रही थी। तभी एक युवक सड़क पर पड़ा मिला। उसके हाथ में तमंचा लगा था, जबकि सीने में गोली लगी हुई थी। उसकी सांसें चल रही थीं। 

नजदीक खड़े एक युवक ने बताया कि उसने समझ था कि युवक नशे की हालत में है। कुछ ही देर में युवक के परिजन आ गए। वह ग्यासपुरा का रहने वाला विशाल (20) था। पुलिस घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आई, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की जेब में एक कारतूस भी मिला, जबकि तमंचे में खोखा था। घटनास्थल के पास एक घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे के फुटेज देखने के लिए डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। आशंका है कि इस कैमरे में घटना कैद हो गई होगी। 

बुआ ने समझाया था, गलत कदम न उठाना 
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि जिस समय विशाल सड़क पर पड़ा मिला, उस समय उसके मोबाइल पर एक कॉल आ रहा था। मोबाइल जेब में था। नंबर पर नाम मंजू बुआ लिखा आ रहा था। इस पर पुलिस ने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से बोल रही हैं। विशाल तनाव में था। वह बार-बार आत्महत्या करने की कह रहा था। इस पर वो उसे समझा रही थीं। आधे घंटे से बात कर रहा था। 

उन्होंने यह भी बताया कि उसके एक युवती से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से युवती बात नहीं कर रही। वह यही कह रहा था कि युवती ने धोखा दिया है, अब जीना नहीं चाहता है। व्हाट्सएप पर चैटिंग भी की थी। तब भी बुआ ने समझाया कि कोई गलत कदम न उठाना मगर, विशाल ने फोन काट दिया। 

व्हाट्सप चैटिंग को मिटा दिया था 
विशाल ने व्हाट्स एप चैटिंग को मिटा दिया था। पुलिस ने उसके मोबाइल को एक्सपर्ट से खुलवाया। इसके बाद डिलीट चैट को रिकवर कराया। इसमें घर के पास ही एक युवती से संबंध की बात सामने आई है। दोनों की बातचीत की चैट भी हैं। 
विज्ञापन

मृतक के चाचा जितेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य घरवालों को उसके प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। काल डिटेल भी निकाली जाएगी।  

पिता की हो चुकी थी मौत
परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल के पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो छोटी बहनें हैं। वह चाचा जितेंद्र के साथ ही रहता था। इंटर पास था। अब डिप्लोमा कर रहा था। परिवार का एक साइबर कैफे है। उस पर ही बैठता था। 

वह मंगलवार रात को आठ बजे घर से जलेबी खाने जाने की कहकर निकला था। इसके बाद रात 11 बजे तक नहीं आया। चाचा जितेंद्र ने उसका फोन भी मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर वो उसकी तलाश कर रहे थे। रात में किसी ने बताया कि एक युवक घर के पास पड़ा हुआ है। जाकर देखा तो वह विशाल की लाश थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें