फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 02 Jan 2024 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

श्मशान घाट रोड पर मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला सोतियाना निवासी एक युवक ने सोमवार की शाम पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में आकर जान दे दी। करीब दो घंटा तक चली तलाश के बाद शव श्मशान घाट रोड पर एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में श्मशान घाट रोड सोतियाना निवासी शिवम यादव (20) ट्रक चालक था। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। सोमवार की शाम को वह अपने कमरे में था। तभी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवम कमरे से निकल कर घर के बाहर चला गया। परिजन ने घर से गुस्से में गए शिवम की तलाश शुरू कर दी। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। देर रात करीब 11 बजे शिवम का शव श्मशान घाट रोड पर एक नीम के पेड़ पर लटकता मिला। शव को लेकर परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें