फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ले जाने के शक में जलाए गए युवक की मौत, सैफई में चल रहा था इलाज

Sat, 10 Nov 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के अलीगंज क्षेत्र में लड़की ले जाने के शक पर जिंदा जलाने गए युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव ले गए। घटना के बाद परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन


लड़की भगाने के शक पर युवक को जिंदा आग में जलाने का प्रयास किया गया था। आग से युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। इसे अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। 

शुक्रवार की देर रात युवक ने उपचार के दौरान सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस पर परिजन युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ गांव लेकर पहुंचे। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन को रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्टूबर की घटना

घटना 31 अक्टूबर की है। लड़की को भगाने के शक में आरोपियों ने पहले युवक को अपने घर बुलाया। उसके साथ मारपीट की। इतने में मन नहीं भरा तो मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। इससे वो गंभीर से रूप झुलस गया था। 

पुलिस ने आग से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक युवक के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस घटना के आरोपी लड़की के पिता सहित अन्य लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें