जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार रात सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोमवार को वारदात का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दबिश देकर खरगजीत नगर से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई कमलेश ने खरगजीत नगर निवासी साहुल जादौन पुत्र राजेंद्र सिंह, शिवजी उर्फ शिवम पुत्र श्रीपाल और राजन व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक की पुत्री ने बताया कि पिता ने उसे पढ़ने के लिए परिचित के यहां भेजा था। उसे बेचे जाने का आरोप गलत है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अजय कुमार पांडेय, एसपी।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो भी कर सकते हैं।
https://www.facebook.com/AuNewsAgra