फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने किशोरी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला में छेड़छाड़ और मारपीट के दो केस दर्ज किए गए हैं। एक किशोरी को युवक ने छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा। परिजनों से शिकायत पर घर में हमला बोल दिया था। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

किशोरी 16 साल की है। उसे मोहल्ले का युवक आशीष उर्फ काली आते-जाते परेशान करता है। आरोप है कि वह गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। रुपयों का लालच भी दे चुका है। 23 नवंबर को आरोपी ने किशोरी को रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध पर मारपीट कर दी। कपड़े भी फाड़ दिए। 
आरोपी ने पीड़िता के घर पर भी बोला हमला
लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। शिकायत करने परिजन आरोपी के घर गए, तो उन्हें अभद्रता कर भगा दिया। बाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
वहीं दूसरी घटना में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की 18 साल की युवती के साथ मोहल्ले के राजवीर ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसके परिजनों ने पीड़िता की पिटाई लगाई। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। बुधवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें