मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक चोर ने पहले तो दावत का मजा लिया। इसके बाद सो रहे लोगों में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई और फिर चोर की जमकर पिटाई की गई। आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।