फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: तमंचा लेकर पत्नी को धमकाने ससुराल पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

आरोपी युवक की शादी दो महीने पहले हुई है। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में तमंचा लेकर अपनी ससुराल पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमाका रहा था। पुलिस ने सिरफिरे युवक के तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जनपद कन्नौज क्षेत्र के गांव उद्देतपुर निवासी सुनील कुमार की शादी 30 अप्रैल 2021 को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। शनिवार की दोपहर सिरफिरा युवक सुनील अपने साथ 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस लेकर अपने ससुराल वालों को डराने और तमंचे के बल पर अपनी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने के लिए अजीतगंज आया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी को धमकाया
उसे हाथ में तमंचा लेकर गली में घूमता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे युवक को तमंचे और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उसने अपनी पत्नी पर तमंचा तानकर घर चलने के लिए कहा था। 

पूछताछ में उसने कबूल किया कि तमंचा अपने ससुराल वालों को डराने के उद्देश्य से साथ लाया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि तमंचा सहित युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें