फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Book Fair in Agra: युवा दिलों को पसंद आ रहीं ये पुस्तकें, हाथोंहाथ बिक रही डॉ. कलाम और हरिवंश राय की जीवनी

Wed, 29 Nov 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

साहित्य और संस्कृति के महाकुंभ में हर कला को मंच मिल रहा है। पुस्तक मेले में इसके अलावा रविंद्र नाथ टैगोर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पेरियार आदि की जीवनी हाथोंहाथ बिक रही है। 
 
विज्ञापन
Book Fair in Agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन के प्रति सकारात्मक भाव रखने वाले कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी इन दोनों युवाओं के दिलों का दिमाग पर छाई हुई है। पुस्तक मेले में इसके अलावा रविंद्र नाथ टैगोर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पेरियार आदि की जीवनी हाथोंहाथ बिक रही है।
विज्ञापन


 

जीआईसी मैदान में लगे अक्षरा साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव में मंगलवार को मां शारदे की वंदना एवं देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति के साथ बलूनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाल सत्र का आरंभ किया, जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

दुकानदार राजकुमार शुक्ला ने बताया कि पुस्तक मेला में युवाओं ने उनके स्टाल पर सबसे ज्यादा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अग्नि की उड़ान व आपका भविष्य आपके हाथ में है इन किताबों को अधिक खरीदा गया। इसके अलावा रविंद्र नाथ टैगोर, पेरियार की जीवनी के सबसे ज्यादा मांग रही।
 

इस दौरान अध्यक्ष डॉ. विनोद माहेश्वरी, सचिव दीपक सिंह सरीन, आरके कपूर, श्वेता अग्निहोत्री, डॉ. गिरधर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, कृष्णा टंडन, डॉ. जीवन सैनी, विवेक थिरानिया, अंजली चौधरी, भारती सिंघल, गौतम गुप्ता, सचिन मोतला, सक्षम सिंह, तनिष्का, साक्षी सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

स्टाल संचालक नीरज ने बताया कि हमारी स्टॉल पर हरिवंश राय बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी को अधिक पसंद किया गया युवाओं का मानना है कि जीवन में आगे बढ़ना है तो मोटिवेशन की किताबें अत्यंत जरूरी है।

सफलता का राज पता लगता है
सुरभि ने बताया कि जीवनी से हमें पता चलता है कि सफल व्यक्ति के जीवन में क्या-क्या कठिनाइयां आती है और किस तरीके से उसका सामना किया जाता है। इसलिए एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी हमने खरीदी है। 
विज्ञापन

जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए
इशिता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 'हमें अपने जीवन में सकारात्मक रहना है तो सकारात्मक व्यक्तियों की जीवनी हमें जरूर पढ़नी चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें