आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक खेत में युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। इसकी जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती पास के गांव के रहने वाले थे। प्रेम संबंध में किसी कारण आत्महत्या की आशंका है।
सुबह तकरीबन सात बजे श्यामो गांव के कुछ युवक खेतों की ओर दौड़ लगाने के लिए गए थे। वहां पर एक खेत में पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके देखकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक और युवती ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से नीचे उतारे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई। उधर, युवक-युवती के परिजन भी उन्हें तलाशते हुए पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त मान सिंह (25) पुत्र सत्यभान के रूप में हुई है।