फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नए साल का जश्न मनाएं, हुडदंग की तो खाएंगे हवालात की हवा; रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे

Sun, 31 Dec 2023 10:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में नए साल पर पुलिस का पहरा सख्त रहेगा। जश्न मनाने का आजादी रहेगी लेकिन हुडदंग करने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। वहीं रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। 
विज्ञापन
happy New Year Wishes 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने की आजादी रहेगी मगर हुड़दंग करने पर रात हवालात में काटनी पड़ सकती है। सड़कों पर बैरियर लगाकर ब्रीथ एनलाइजर से चेकिंग होगी। नशे में कार दौड़ाने वालों का चालान किया जाएगा। होटल और रेस्टोरेंट में भी मनमानी नहीं चलेगी। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं चला सकेंगे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि नए साल की खुशियां मनाएं मगर नियमों का भी ख्याल रखना होगा। सड़कों पर स्टंट करने या कारों के ऊपर बैठकर जश्न मनाने वालों पर कार्रवाई होगी। स्मार्ट सिटी के कैमरों से भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बैरियर लगाकर ओवरस्पीड, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट और रूफटॉप पर भी पुलिस की नजर रहेगी। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं चलने दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।

न्यू ईयर की पार्टियों के लिए 50 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट ने अनुमति ली है। बिना लाइसेंस शराब विक्रय करने वाले होटलों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा यातायात पुलिस की ड्यूटी भी रात में लगाई गई है। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक जनवरी की शाम को मंदिरों के आसपास भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

ये वाहन शहर में नहीं करेंगे प्रवेश

एसीपी यातायात अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर नए साल पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को शहरी सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। शनिवार से ही इन वाहनों का रूट बदलकर इन्हें रमाडा कट की ओर से फतेहाबाद रोड होकर ताजमहल की ओर गुजारा जा रहा है। इससे यमुना किनारा रोड और पुराने शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें