फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र का हर सजग और सचेत व्यक्ति चौकीदार है: योगी आदित्यनाथ

Sun, 31 Mar 2019 08:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के आरबीएस महाविद्यालय के सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें राजेश वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री से संवाद किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौकीदारों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज और राष्ट्र का हर सजग और सचेत व्यक्ति अपने आप में चौकीदार है। कोई भी ऐसा क्षेत्र जहां पर कोई व्यक्ति पूरी सक्रियता, निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपना योगदान देता है, यह उसके चौकीदारी के भाव को प्रदर्शित करता है। इसके माध्यम से हम अपने उन कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जो समाज और राष्ट्र को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होता है। 

उन्होंने कहा कि भारत को परम वैभव की स्थिति में पहुंचाने के लिए ऐसे भाव आवश्यक हैं। योगी ने कहा कि पीएम मोदी का उद्बोधन लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा और उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'नव भारत के निर्माण में यूपी को अहम योगदान होगा'

उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक प्रदेशवासी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। मुख्यमंत्री के उद्बोधन से पहले प्रधानमंत्री ने शहर के सफाई कर्मचारी राजेश वाल्मीकि से संवाद किया।

सभागार में स्क्रीन के सामने कुर्सियों के बीच मुख्यमंत्री योगी के लिए सोफा रखवाया गया था। सभागार में प्रवेश के बाद सीएम को इसी सोफे पर बैठाया गया। मगर, बाद में जब उनकी नजर आसपास रखी दूसरी कुर्सियों पर पड़ी तो उन्होंने साफ हटवा दिया। बाद में वह पहली पंक्ति में सभी के साथ सामान्य कुर्सी पर ही बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें