फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आंबेडकर विश्वविद्यालय में लोकसभा चुनाव के बाद मिल पाएगा पीएचडी में प्रवेश

Sun, 31 Mar 2019 07:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली के बाद पीएचडी प्रवेश का परीक्षा परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए लोकसभा चुनाव बाद ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो पाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कई वर्षों बाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। 36 विषयों में पीएचडी के लिए करीब 6200 आवेदन आए। प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी 2019 को आगरा कॉलेज में कराई गई थी। पंजीकृत 5487 अभ्यर्थियों में से करीब 4000 ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

इन परीक्षार्थियों के साथ करीब 700 उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार है, जो प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए, पर प्रवेश के लिए आवेदन किया हुआ है। इनके लिए पीएचडी की 50 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। छात्र-छात्राओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि होली के बाद परिणाम घोषित कर काउंसलिंग कराने की योजना थी। विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लग गई है, इससे परिणाम जारी करने में कुछ देरी हो रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें