फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने बताई इस तस्वीर की कहानी, बोले- बंदरों से डरें नहीं, करें हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 02 Sep 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में बैठा बंदर (फाइल)
विज्ञापन

बंदरों के हमलों से बचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृन्दावन वासियों को सुझाव दिया है कि वे हनुमान जी की नियमित पूजा करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें, जिससे बंदर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को वृन्दावन के अक्षय पात्र परिसर में आयोजित ब्रज विकासोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्र में बंदरों से परेशान होने की शिकायत की। वृंदावन में बंदरों के आतंक की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान चालीसा पाठ की सलाह देते हुए बंदरों पर अत्याचार करने से बचने का भी सुझाव दिया। उन्होंने बंदर के साथ मित्रता की कहानी सुनाई।

विज्ञापन

फोटो की बताई कहानी

योगी ने कहा कि आप लोगों ने एक फोटो देखा होगा जिसमें बंदर उनकी गोदी में बैठा है और वह अपने ऑफिस में काम कर रहे हैं। वो फोटो गोरखपुर का है।  दरअसल, वो अपने आश्रम में घूम रहे थे। इसी दौरान एक बंदर ठंड से ठिठुरता हुआ उनके पास आकर बैठ गया। 

उन्होंने तत्काल फल मंगवाएं और बंदर को दे दिए। बंदर चला गया। अगले दिन फिर आ गया। फल खाकर फिर चला गया। जब वो दफ्तर में काम करते थे तब बंदर उनकी गोद में आकर बैठ जाता था। एक दिन एक कार्यकर्ता आया और उसने बंदर को भगाना चाहा। इस पर बंदर बिगड़ गया। 

अगले दिन जब वो कार्यकर्ता आया तो बंदर ने उसे पकड़ लिया और जाने नहीं दिया। जब वो पहुंचे तो बंदर चला गया। उन्होंने कहा कि जानवर भी प्यार के भूखे होते हैं। इसलिए बंदरों को भगाने का काम मत करो। बंदर से प्रेम करोगे तो वे आपके लिए समस्या नहीं, बल्कि लाभदायक हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें