यमुना तट पर बसा आगरा देश के सर्वाधिक प्राचीन शहरों में शुमार है। यमुना, गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यमुना की निर्मला और अविरलता के लिए पूर्व में बना यमुना एक्शन प्लान फेल हो चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देश के 25 शहरों के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को नदी प्रबंधन का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 25 शहरों में यूपी का बिजनौर, गोरखपुर, मिर्जापुर, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर शामिल है। इस सूची में आगरा को जगह नहीं मिलने से यमुना भक्तों में आक्रोश है।