फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव: वाराणसी की तर्ज पर शुरू हुई यमुना महाआरती, हर शाम एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर होगी

Sat, 17 Feb 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में वाराणसी की तर्ज पर यमुना महाआरती शुरू हुई। ताज महोत्सव चलने तक हर शाम एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर महाआरती होगी। 
विज्ञापन
वाराणसी की तर्ज पर आगरा में शुरू हुई यमुना महाआरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरिद्वार और वाराणसी में गंगा महाआरती की तर्ज पर यमुना महाआरती की शुरूआत शनिवार को की गई। ताज महोत्सव के दौरान 27 फरवरी तक नगर निगम की ओर से एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम महाआरती होगी। शनिवार को अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में पुरोहितों ने महाआरती की।

विज्ञापन


श्लोकों और घंटे-घड़ियालों की गूंज से यमुना का किनारा शनिवार को गूंज उठा। नगर निगम इस महाआरती में न केवल आरती करा रहा है, बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ और गोविंद के भजन भी आरती स्थल पर गूंजे। नगर निगम ने यमुना नदी की तलहटी में इसके लिए विशेष मंच बनवाया है, जहां पुरोहितों ने वाराणसी की तर्ज पर ही महाआरती की। भक्ति से ओतप्रोत लोगों ने इस आयोजन को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें