फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना हाउस बना कबड्डी विजेता

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। काैरई के अटल आवासीय विद्यालय में बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। कप्तान लोकेंद्र के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, कप्तान कुनाल के नेतृत्व में गंगा हाउस की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में गंगा हाउस ने जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय के पीईटी रामगोपाल सैनी एवं प्रवीण भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें