आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के मिढ़ाकुर गांव निवासी यदुवीर सोलंकी ने धोखाधड़ी के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अतुल पंपस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी जमीन 93.36 लाख रुपये में बेची थी। कंपनी ने उन्हें 61.18 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक 24 जून, 2026 को बैंक में बाउंस हो गया। इसके अलावा, 23.61 लाख रुपये खाते में स्थानांतरित हुए। 8.57 लाख रुपये उन्हें नकद भी मिले थे।
उन्होंने एनसीएलटी में वाद दायर कर स्थगन आदेश प्राप्त किया। उनके खिलाफ अब तक आरोपपत्र भी दाखिल नहीं हुआ है। इस मामले में अतुल पंपस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवम जैन ने थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके यदुवीर सिंह, कैलाश चंद, राम सरन मित्तल और संजीव मित्तल से संपर्क किया। उनके आश्वासन पर मिढ़ाकुर में कोल्ड स्टोर बनाया गया। यदुवीर सिंह 24.82 फीसदी के हिस्सेदार थे। उन्हें ही कोल्ड स्टोर का पूरा कार्यभार संभालना था। कोल्ड स्टोर का संचालन 19 जून, 2016 को शुरू हुआ। सितंबर 2018 में यदुवीर ने रुपयों की मांग की। इसके बाद उन्होंने बैंक में बंधक रखी जमीन धोखाधड़ी से फर्म को बेच दी।