फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाह ताज कहने आए थे, उफ सीवर कहकर लौटे

विज्ञापन
ताजमहल के पास जालमा संस्थान के सामने उफ़नाता सीवर
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों को सोमवार को कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा। यहां पूर्वी गेट रोड पर जालमा संस्थान के पास सीवर उफना गया। प्रेशर ज्यादा होने से सीवर थोड़ी देर में ही ताज नेचर वॉक तक भर गया। इससे ताजमहल देखकर लौट रहे पर्यटकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दुर्गंध से परेशान पर्यटक और आमजन व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

इसी संस्थान के सामने बने होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ठहरी हुई थीं। सभी वीआईपी इसी रोड से ताज देखने जाते हैं। सोमवार शाम को बेहद तेजी से उफनाए सीवर ने ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर पर्यटकों को परेशान कर दिया। शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने से पहले ही पर्यटकों की मुसीबत बढ़ गई थी। जो सैलानी पैदल ही ताजमहल देखकर लौटे, वह ताज नेचर वॉक से जालमा संस्थान तक सीवर भरी सड़क से निकले।
क्षेत्रीय निवासी राकेश अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों में आगरा की छवि बेहद खराब हुई है। सीवर का प्रेशर इतना तेज था कि पहले लगा कि पानी की पाइपलाइन फट गई, लेकिन सीवर मैनहोल के ढक्कन से निकलता सीवर देखकर उन्होंने जलकल विभाग से शिकायत की। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि पर्यटकों को सीवर से भरी सड़क से निकलना पड़ा। उनमें बेहद आक्रोश था और उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या इन्हीं सुविधाओं के लिए ताजमहल का 1100 रुपये का टिकट खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें