फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांग शिक्षक ने सिर्फ तीन दिन में पूरी की मकान गणना, सम्मानित

Tue, 02 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दिव्यांग प्रगणक शिक्षक सतीश चाहर को सम्मानित करते नायव तहसीलदार सदर व प्रधान प्रतिनिधि अकोला। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अकोला। विकास खंड की ग्राम पंचायत अकोला में प्रगणक शिक्षक सतीश सिंह चाहर (एचएलबी सं.0344) ने दिव्यांग होते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे हर कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मकान गणना का कार्य सिर्फ तीन दिन में कर दिया है।
विज्ञापन




उन्होंने दिव्यांग होते हुए दूसरे साथियों के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्हें उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खंड अकोला परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी तथा अकोला ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर गंभीर सिंह चाहर द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी काफी प्रशंसा की। शिक्षक सतीश सिंह चाहर ने बताया कि उनको भारत की जनगणना कार्य करने में काफी प्रसन्नता हो रही है। इनके साथ सहयोगी के रूप में शिक्षा मित्र देवेन्द्र सिंह चाहर ने काफी सहयोग किया है। साथ ही देवेंद्र सिंह चाहर ने भी अपना मकान गणना कार्य पूरा कर लिया है। इस दौरान प्रगणना सुपरवाइजर राजुल यादव लेखपाल, सचिव दीपक चाहर, रामवीर सिंह चाहर, टिंकू चाहर, चंदर भगत, नीरज भगौर, चंद्रभान नेता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें