फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों की सेहत से खिलवाड़: आगरा में मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, अभिभावकों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

Sat, 15 Jul 2023 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में स्कूल में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां मिड डे मील के खाने में कीड़े निकले। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सेहत से खिलवाड़: आगरा में मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मिड-डे मील के खाने में कीड़े निकले। बच्चों ने कैमरे के सामने कीड़ेयुक्त खाना दिखाया। बच्चों को खराब खाना खिलाने से परिजन में आक्रोश है। वीडियो सामने आया तो जिम्मेदारों के होश उड़ गए। बीईओ ने जांच करने की बात कहते हुए मामले को चलता किया। 

विज्ञापन


कीड़ेयुक्त परोसे गए खाने का वीडियो फतेहाबाद ब्लॉक क्षेत्र स्वारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। यहां मिड-डे मील के खाने में कीड़े निकलने से अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग है। शनिवार को  सामने आया वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे खुद शिक्षक को खाने में निकल रहे कीड़े दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया है कि मिड-डे मील के खाने में कीड़े निकले हैं। इस पर प्रधानाचार्य से बात की जाएगी। अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि खाने में कीड़े निकलने की शिकायत प्राप्त हुई है। सोमवार को विद्यालय जाकर मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें