फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोपाई से मना करने पर मजदूरों को पीटा, थाने में प्रदर्शन

Mon, 22 Jul 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। तय खेत से अधिक में धान की रोपाई करने से जब मजदूरों ने मना किया तो रसूखदारों ने उनकी पिटाई की। पीड़ित भाइयों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। ग्रामीणों के साथ थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मुड़ौसी निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ धान की रोपाई का ठेका लेकर काम करता है। ठेकेदार संजीव के माध्यम से गांव मढ़ा बखतपुर निवासी एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई का काम कर रहे थे। उनके साथ भाई गौरव भी था। सोमवार की सुबह धान रोपने के लिए गए थे। तभी रसूखदारों ने तय किए गए खेत से अधिक में धान रोपने की बात कही। जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसे और भाई गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने आकर बचाया। आरोपियों ने उनकी बाइक का प्लग भी निकाल लिया। तमंचा लेकर आरोपी उनके पीछे भागे। पीड़ित भाइयों ने ग्रामीणों के साथ थाने में प्रदर्शन करते हुए रसूखदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें