फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस ने दो फर्जी बैंककर्मियों को दबोचा, रिकवरी एजेंट बनकर किसानों से करते थे उगाही

Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पुलिस ने दो फर्जी बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। ये रिकवरी एजेंट बनकर किसानों से उगाही कर रहे थे। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो फर्जी बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिकवरी एजेंट बनकर किसानों के साथ धोखाधड़ी करके पैसे वसूलते थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि विगत 15 जून को वादी मनीष ने तहरीर दी थी कि एक कंपनी का डायरेक्टर है। कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक फतेहाबाद में रिकवरी के लिए कुछ कर्मचारी नियुक्त किए थे। दिन में रमन कुमार द्वारा श्रीकेश, सौरव को शिकायत पर कंपनी से हटा दिया गया था। इसका नोटिस भारतीय स्टेट बैंक को भी भेजा गया था। 

रमन व उसके के दोनों साथियों श्रीकेश, सौरव कंपनी से बर्खास्त होने के उपरांत फर्जी रसीद व दस्तावेज बनाकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने गए। रविवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहाबाद पुलिस ने थाना फतेहाबाद क्षेत्र के शंकरपुर घाट से श्रीकेश निवासी धारापुरा व सौरव निवासी ग्राम कुढी कटेंना हर्षा जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें