फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिया के नीचे दबा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात ट्रैक्टर में तरबूज लादते समय फिरोजाबाद निवासी मजदूर पहिये के नीचे दब गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी 42 वर्षीय राजकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की देररात वह थाना क्षेत्र में गढ़िया जैन के पास ट्रैक्टर में तरबूज लाद रहा था, इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। पहिये के नीचे आकर राजकुमार घायल हो गया। उसे फिरोजाबाद ट्रॅामा सेंटर में भर्ती कराया जहां से आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करहल थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें