फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली दहशत...घर में सो रहा था परिवार, अचानक होने लगी फायरिंग; ऐसे बची जान

Sun, 02 Mar 2025 01:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिवार घर में सो रहा था। सुबह चार बजे करीब अचानक से घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग होने लगी। दहशत में आया परिवार छिप गया। पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड पर स्थित सतोहा गांव में रविवार की सुबह गोलियां चलने से दहशत से फैल गई। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सतोहा निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को तहरीर में लिखा है कि वह घर पर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे बंटी, जयदीप पुत्र गिरधर और अन्य अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के निशान दुकान की शटर और घर की दीवारों पर लगे हुए हैं। 

फायरिंग की आवाज सुनकर जागे पीतम ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को देखा। जिसमें एक कैमरे में सरेआम फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पीतम की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें