फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मार्च तक पूरा होगा डिजिटल म्यूजियम का कार्य...कोठी मीना बाजार पर भी दिया पर्यटन मंत्री ने बड़ा अपडेट

Sun, 28 Sep 2025 12:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने एडीए व नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री पर्यटन सहभागिता योजना के अंतर्गत आगरा के विकास के लिए प्रस्ताव दें। उन्होंने बताया कि मार्च तक डिजिटल म्यूजियम का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को पर्यटन सूचना केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए कहा कि मार्च तक डिजिटल म्यूजियम का काम पूरा कराकर शहर को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोठी मीना बाजार का अधिग्रहण कर उसे विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द फैसला होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। शिवाजी म्यूजियम का काम भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा का विकास न रुका है और न थमेगा।

 

मंत्री ने एडीए व नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री पर्यटन सहभागिता योजना के अंतर्गत आगरा के विकास के लिए प्रस्ताव दें। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि आगरा की पहचान ताजमहल तक सीमित रहने के बजाय और आगे बढ़े।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यटन संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार, एडीए वीसी एम अरुन्मोली आदि की मौजूदगी रही।


ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें