आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक व्यापारी को साइबर ठग ने सीआरपीएफ का जवान बताकर व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद एक आईएएस अधिकारी से पहचान बताकर भरोसा जीत लिया। ट्रांसफर होने की वजह से घर का सामान सस्ते में बेचने की बात कहकर 75 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई विजय नगर कॉलोनी निवासी अजय मित्तल ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ का जवान संतोष कुमार बताया। बोला कि उसका ट्रांसफर हो गया है। इस वजह से वह घर का सामान सस्ते में बेचना चाहता है।