फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने से मना करने पर वन दरोगा को पीटा, पुलिस पर की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दुस्साहसिक घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने खाकी पर हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में पेड़ काटने से मना करने पर कुछ लोगों ने वन दरोगा को पीट दिया। वन दरोगा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इस पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों को थाने से फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह घटना गुरुवार की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  


थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला घनी में गुरुवार की शाम अनुराग सिंह निवासी गोलनगर (थाना जलेसर) ने अपने बाग से हरे पेड़ काटने की सूचना वन दरोगा शेरपाल सिंह (रेंज जलेसर) को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने देखा तो पेड़ काट रहे लोगों को मना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर भी किया हमला

इसी बात को लेकर शमीम और नसीम निवासी अग्रयान और रतन सिंह निवासी रम्पुरा ने वन दरोगा के साथ मारपीट कर दी। वन दरोगा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएसआई सुरेंद्र पाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद भी दुस्साहस दिखाते हुए आरोपियों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर मारपीट की दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।  

एसएसआई को थाने से फोर्स बुलानी पड़ी तब जाकर तीनों को थाना तक लेकर आए। वन दरोगा शेरपाल सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दूसरी रिपोर्ट एसएसआई सुरेंद्रपाल शर्मा ने दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें- देह व्यापार: स्पेशल टीम करेगी सीडी की जांच, फंसेंगे पुलिसवाले, सरगना ने बताए कई कारोबारियों के नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें