फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, संक्रमितों का आंकड़ा 1600 पार, शतक के करीब मृतक संख्या

Sat, 25 Jul 2020 01:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। 20 जुलाई के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है। मृतक संख्या भी शतक के करीब पहुंच गई है। इससे एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। इससे संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। 23 नए मरीज भी मिले है। अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1604 पर पहुंच गया है। इससे पूर्व गुरुवार को 24, बुधवार को 21 और मंगलवार को 19 मरीज मिले थे। 


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शहर के सुभाष बाजार निवासी 52 वर्षीय महिला ह्रदय रोगी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे संक्रमित मृतक संख्या बढ़कर 97 हो गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 10 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1301 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 81.1 फीसदी है। अभी 206 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 38869 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

हॉटस्पॉट में फिर मिले मरीज

रकाबगंज में बाप-बेटे संक्रमित मिले हैं। कमला नगर, लॉयर्स कॉलोनी, बल्केश्वर समेत अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्र में फिर से संक्रमित मरीज मिले हैं। नगला पदी विधा नगर में 24 साल की महिला, लॉयर्स कॉलोनी में 46 साल की महिला, नगला भूरी वजीरपुरा में 31 साल के पुरुष और लोहामंडी में 25 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

कर्मयोगी कमला नगर में 70 साल के वृद्ध, स्वामीबाग दयालबाग में 62 साल की महिला, खंदारी में 65 साल के बुजुर्ग, गुतिला शमसाबाद में 40 साल के युवक और कोटली बगीची में 42 साल और 56 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले हैं। 

आदर्श नगर बल्केश्वर में 46 साल के पुरुष, 74 साल के वृद्ध, पीपल मंडी में 22 साल का युवक, सुल्तानपुरा में 52 साल के पुरुष, कमला नगर में 48 साल के पुरुष और 16 साल का किशोर भी पॉजिटिव पाए गए। माईथान में 34 साल के युवक, अकोला में 60 साल के बुजुर्ग, तोता के ताल में 76 साल के वृद्ध, 59 साल के पुरुष, पश्चिमपुरी में 38 साल के युवक, रकाबगंज में 12 साल और 45 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा संक्रमण

शमसाबाद क्षेत्र में सराफा व्यापारी समेत दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग कर दवाएं वितरित की। सराफा व्यापारी की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। जांच में वो संक्रमित मिला। पुलिस एवं नगर पालिका की टीमों ने दोनों संक्रमित व्यक्तियों के मकान का इलाका सील कर दिया है। परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

रुनकता में भी एक महिला मिली पॉजिटिव

रुनकता में बाजार की एक और महिला शुक्रवार को संक्रमित मिली। इस पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर पुराना बाजार सील करा दिया है। यहां बृहस्पतिवार को भी दो महिलाएं संक्रमित मिली थीं। एसीएमओ नीरज कुमार और आरपी सिंह शर्मा ने बताया कि यहां के अन्य लोगों के भी स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें