फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जागरूकता से बदल रही महिलाओं की सोच, वापस ले रहीं शिकायतें

Mon, 29 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का ऑपरेशन जागृति महिलाओं की सोच बदलने का काम कर रहा है। सोमवार को जेठ पर छेड़छाड़ और ससुरालीजन पर प्रताड़ना के दो झूठे प्रार्थना पत्र महिलाओं ने वापस लिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में एडीजी आगरा जोन का ऑपरेशन जागृति अभियान सफल हो रहा है। अब तक कई महिलाएं झूठी शिकायतें वापस ले चुकी हैं। किशनी की रहने वाली एक महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। सोमवार को थाने पहुंच कर महिला ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए झूठी शिकायत को वापस लिया। वहीं महिला थाना में पति व ससुरालीजन पर प्रताड़ना के झूठे आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायती पत्र वापस लिया। महिलाओं ने कहा कि ऑपरेशन जागृति अभियान से प्रेरित होकर उन्होने झूठी शिकायतें वापस लेने का फैसला लिया है। वह अब सच के साथ रह कर अपने हक की लड़ाई करेंगी। कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें