फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निडरता से हर उत्पीड़न का विरोध करें महिलाएं

Tue, 01 Oct 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निडरता से हर उत्पीड़न का विरोध करें महिलाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विकासखंड सभागार में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में मौजूद महिलाओं को महिला संबंधी कानून की जानकारी दी गई।

आयशा स्मृति कृषक विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव आराधना गुप्ता ने कहा कि आज के समय में महिला अबला नहीं सबला बन चुकी है। विश्व स्तर पर महिलाएं अपनी प्रतिभा से पहचान बना रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक नहीं तमाम कानून बनाए हैं। कानून का लाभ लेकर महिलाएं हर उत्पीड़न को रोक सकती हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक आशा यादव ने कहा कि महिलाएं 1090 पर कोई भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायत का तत्काल निराकरण कर दिया जाता है। प्रशिक्षक रानी ने बताया कि साइबर अपराध होने पर 1076 पर शिकायत की जा सकती है। ठगी होने पर पीड़ित को धनराशि भी वापस दिलाई जाती है। डाक्टर विकास सिंह ने कहा कि महिलाएं 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। अधिकार पाने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें