फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कछपुरा निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Tue, 01 Oct 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कछपुरा निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन

- पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन पेट की दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी किसान संगपाल (45) सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। देर रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर उपचार के बाद संगपाल ने दम तोड़ दिया। किसान के पेट में दर्द की क्या वजह थी। इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। किसान की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें