फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: आज खेल प्रेमियों को दीप्ति से ऑलराउंडर प्रदर्शन की आस, माता-पिता बोले -टीम जीतेगी विश्वकप

Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर आगरा के खेल प्रेमियों की नजरें शहर की बेटी दीप्ति शर्मा पर हैं। टूर्नामेंट में अब तक ऑलराउंडर प्रदर्शन कर रहीं दीप्ति से उम्मीद है कि वह फाइनल मुकाबले में भी जीत में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। भारत अब यह ताज जीते, इसके लिए आगरा के खेल प्रेमियों की निगाहें जिले की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर टिकी हैं। दीप्ति ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
विज्ञापन


फाइनल में रविवार को भारत की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी। दीप्ति ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अब तक 15 विकेट लेकर खुद को टूर्नामेंट की टॉप गेंदबाजों में शामिल किया है। वहीं, कई मैचों में निचले क्रम में खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रीति डिमरी का कहना है कि टूर्नामेंट में दीप्ति ने अपनी नियंत्रित गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। यूपी क्रिकेट टीम की सदस्य संपदा दीक्षित का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी जिस लय में है, वर्ल्ड कप हमारा होगा। क्रिकेट प्रेमी बलदेव भटनागर का कहना है कि हमें उम्मीद है कि दीप्ति देश को यह खिताब जरूर दिलाएंगी।
विज्ञापन


फाइनल में साथ होंगे भाई सुमित
फाइनल मुकाबले में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक मैच के दौरान दीप्ति के बड़े भाई और कोच सुमित शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। उनका कहना है कि भारत महिला वर्ल्ड कप जरूर जीतेगा।

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की मां सुशीला शर्मा ने कहा कि जैसे पढ़ाई में एक-एक अंक हासिल करना जरूरी है, वैसे ही मैच में एक-एक रन भी मायने रखता है। हमारे बच्चे अक्सर विरोधी टीम को जल्दी चौका मारने देते हैं और रन देते रहते हैं। उन्हें शुरू से ही रन बनाने पर ध्यान देना चाहिए, चाहे एक-एक रन ही क्यों न हो। आखिरी में इससे ढेर सारे रन बनेंगे। टीम तभी जीतेगी, जब हर बच्चे के अंदर जीतने का जज्बा होगा। हमें आज हर हाल में जीतना है। उन्होंने कहा कि दीप्ति बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। मैंने उसे अंदर से मजबूत किया है और जब उसके हाथ में बल्ला और गेंद होगी, तो हर कोई उसका खेल देखेगा।
 

#WATCH | Agra, UP: On Team India entering the Women's World Cup final by beating Australia, Cricketer Deepti Sharma's mother Sushilaa Sharma says, "...Just as winning every single mark in studies is crucial, every single run in the match matters. Our children often make the… pic.twitter.com/zDh2GRmPBb

— ANI (@ANI) November 2, 2025 


क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीतेगी। सभी खिलाड़ी अच्छा खेलेंगी। उन्होंने पहले ही ऑस्ट्रेलिया को हराया है, इसलिए वे आज दक्षिण अफ्रीका को हराएंगे। मैं दीप्ति को बताना चाहता हूं कि वह एक ऑलराउंडर है और उसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। हमें विश्वास है, और वह आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
 

#WATCH | Agra, UP: On Team India entering the Women's World Cup final by beating Australia, Cricketer Deepti Sharma's father Bhagwan Sharma says, "I am confident our Indian women's cricket team will win the World Cup... All players will play well; they've already beaten… pic.twitter.com/0ksyPGksoQ

— ANI (@ANI) November 2, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें