फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में पहली बार होने जा रही महिला क्रिकेट लीग, 25 जून से शुरू होंगे मैच

Sun, 23 Jun 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नेट प्रैक्टिस करती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में पहली बार महिला क्रिकेटरों को किसी अधिकृत लीग में खेलने का अवसर मिलेगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आफ आगरा (डीसीएए) आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान में डीसीएए मीरा देवी अग्रवाल स्मृति क्रिकेट लीग कराने जा रहा है। 
विज्ञापन


25 जून से शुरू हो रही लीग में महिला क्रिकेटरों की छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस लीग में 14-24 साल की महिला क्रिकेटर्स खेलती दिखेंगी। सभी मैच तीस-तीस ओवर के होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली क्रिकेटर को  ‘क्वीन ऑफ आगरा क्रिकेट’ का अवार्ड मिलेगा। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर का कहना है कि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली जैसे शहरों में महिला क्रिकेट को काफी अहमियत दी जा रही है। दुनिया में इंडियन वूमेंस क्रिकेट टीम ने अपना अहम स्थान बना लिया है। शहर में काफी संख्या में क्रिकेट खेलने वाली महिलाएं हैं। इसलिए डीसीएए की यह पहल आगरा की महिला क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत मानी जा सकती है। 
विज्ञापन


डीसीएए के सचिव प्रकाश कौशल ने कहा कि हमारी कोशिश शहर की महिला क्रिकेटरों को एक प्लेटफॉर्म देना है। शहर में महिला क्रिकेटरों के लिए किसी तरह की अधिकृत लीग का आयोजन नहीं हुआ था। इसलिए इस साल से महिला क्रिकेट लीग शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें