फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मध्यस्थता केंद्र में तैनात हुई महिला पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी स्थित मध्यस्थता केंद्र में दो महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा लिखे गए पत्र के बाद एसपी ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में प्राधिकरण परिसर में संचालित मध्यस्थता केंद्र में दो पक्षों के बीच चल रहे मुकदमे को आपसी समझौते से निपटाया जाता है। कभी कभी दोनों पक्षों तथा उनके पैरोकारों के बीच विवाद हो जाता है। इसे देखते हुए मध्यस्थता केंद्र में पुलिस तैनात करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने एसपी को पत्र लिखा था। सचिव के पत्र के बाद एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने मध्यस्थता केंद्र में दो महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया है। दोनों महिला पुलिसकर्मी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मध्यस्थता केंद्र में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें